• Home
  • News
  • Big Breaking: Justice UU Lalit becomes the 49th Chief Justice of the country! 492 constitutional matters to be settled in 74 days tenure, tenure will end on 8th November

बिग ब्रेकिंगः जस्टिस यूयू ललित बने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश! 74 दिन के कार्यकाल में निपटाने होंगे 492 संवैधानिक मामले, 8 नवम्बर को खत्म हो जायेगा कार्यकाल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 27, 2022 06:08 AM
Big Breaking: Justice UU Lalit becomes the 49th Chief Justice of the country! 492 constitutional matters to be settled in 74 days tenure, tenure will end on 8th November

नई दिल्ली। जस्टिस उदय उमेश ललित आज देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। बता दें कि न्यायमूर्ति ललित दो महीने दो हफ्ते यानी कुल 75 दिन तक सुप्रीम कोर्ट की अगुआई करेंगे। आपको यह भी बता दें कि महाराष्ट्र के ललित के परिवार को कानून में 102 साल की विरासत है। जस्टिस यूयू ललित के दादा रंगनाथ ललित भारत की आजादी से बहुत पहले सोलापुर में एक वकील थे। शनिवार को जब जस्टिस यूयू ललित सीजेआइ के रूप में शपथ ली, तो इस समय तीन पीढ़ियां मौजूद रहीं।

जस्टिस ललित इसी साल 8 नवंबर को रिटायर होंगे। यानी CJI के तौर पर उनका कार्यकाल सिर्फ 74 दिन का होगा। इस दौरान उन्हें सुप्रीम कोर्ट में लंबित 492 संवैधानिक मामलों को निपटाने की चुनौती होगी। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, 26 अगस्त तक कोर्ट में 71,411 अन्य मामले लंबित हैं। इनमें आर्टिकल 370, नोटबंदी, सीएए, इलेक्टोरल बॉन्ड, यूएपीए और सबरीमाला जैसे केस शामिल हैं। क्रिमिनल लॉ विशेषज्ञ जस्टिस ललित 13 अगस्त 2014 को बार से सुप्रीम कोर्ट के जज बने। बार से CJI बनने वाले वे दूसरे जज हैं।


जस्टिस ललित ने जून 1983 में एक एडवोकेट के रूप में नामांकन किया। उन्होंने दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की फिर जनवरी 1986 में प्रैक्टिस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया। उन्हें अप्रैल 2004 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीनियर एडवोकेट के रूप में नॉमिनेट किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सभी 2जी मामलों में सुनवाई करने के लिए उन्हें CBI के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया था। जस्टिस ललित दो कार्यकालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया लीगल सर्विसेज कमेटी के सदस्य भी थे।


संबंधित आलेख: