• Home
  • News
  • Big Breaking: Lallan Khan, the main accused in the triple murder case, arrested! Panic was created with guns in the capital of UP

Big Breaking: तिहरे हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी लल्लन खान गिरफ्तार! यूपी की राजधानी में बंदूक से मचाई थी दहशत

editor
  • Awaaz Desk
  • February 04, 2024 08:02 AM
Big Breaking: Lallan Khan, the main accused in the triple murder case, arrested! Panic was created with guns in the capital of UP

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तिहरे हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी ललन और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मलिहाबाद में इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लल्लन उर्फ सिराज और उसका बेटा फराज फरार हो गया था, जिसके तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुईं थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ही मुख्य आरोपी सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों को लखनऊ पुलिस ने दबोच लिया। शुक्रवार शाम जमीनी विवाद में 70 साल के लल्लन उर्फ सिराज ने बेटे फराज के साथ मिलकर 15 साल के मासूम बच्चे समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ का मलिहाबाद इलाका गोलियों की गूंज से थर्रा उठा था। तीन बीघा जमीन को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था, जिसका मुख्य आरोपी 70 साल का एक ऐसा बदमाश है जिसने बेटे के साथ मिलकर अपने ही रिश्तेदारों को मौते के घाट उतार दिया।आरोपी का नाम लल्लन खान उर्फ सिराज खान है। उसे लोग गब्बर खान के नाम से भी जानते हैं। इस हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें 70 साल का लल्लन खान ने गोली चलाई थी। लल्लन खान पहले से ही हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।


संबंधित आलेख: