• Home
  • News
  • Big Breaking: Manish Sisodia's judicial custody increased again! Court did not give relief, know how long your leader will remain in jail

Big Breaking: फिर बढ़ी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत! कोर्ट ने नहीं दी राहत, जानें कब तक जेल में रहेंगे आप नेता

editor
  • Awaaz Desk
  • February 05, 2024 07:02 AM
 Big Breaking: Manish Sisodia's judicial custody increased again! Court did not give relief, know how long your leader will remain in jail

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट से उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 22 फरवरी 2024 तक के लिए बढ़ा दी गई है। मनीष सिसोदिया की ओर से नियमित जमानत और पैरोल को लेकर अर्जी दी गई थी, लेकिन कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। ऐसे में उन्हें 22 फरवरी तक जेल में ही रहना होगा। इस बीच कोर्ट ने सीबीआई को जांच की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट सील कवर में दाखिल करने का निर्देश दिया है। फिलहाल सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है। इस केस में मनीष सिसोदिया के अलावा कई अन्य लोग भी जांच के दायरे में हैं। सीबीआई ने कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हालांकि आरोपियों की ओर से स्‍टेटस रिपोर्ट को आधी-अधूरी बताते हुए विरोध किया गया है। पिछले करीब एक साल से जेल में बंद मनीष सिसोदिया को 11 नवंबर को अपनी पत्नी से मिलने के लिए कुछ घंटे की छूट दी गई थी। मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। मनीष सिसोदिया की पांच जमानत याचिकाएं खारिज की जा चुकी हैं।


संबंधित आलेख: