• Home
  • News
  • Big Breaking: Ministry of Information and Broadcasting has blocked these 20 YouTube channels and two websites, click on the link to know the reason,

बिग ब्रेकिंग:सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइटों को किया ब्लॉक,वजह जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

editor
  • Kanchan Verma
  • December 21, 2021 11:12 AM
Big Breaking: Ministry of Information and Broadcasting has blocked these 20 YouTube channels and two websites, click on the link to know the reason,

केंद्र सरकार ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार अभियान पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 20 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। ये सभी यूट्यूब चैनल द्वारा भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा था जिसकी सूचना मिलनेपर अलग अलग आदेशो में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ये बड़ी कार्यवाही की है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग ने दो वेबसाइटों को भी ब्लॉक करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को आदेश दिये है।
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा ये ऑपरेशन चलाया गया था,जिसके तहत खुफिया एजेंसियों और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आपसी समन्वित प्रयास द्वारा ये कार्यवाही की गई है।
ब्लॉक किये गए यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से संचालित की जा रही थी।इन चैनलों और वेबसाइट के जरिए भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैलाई जा रही थी,राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत जैसे अहम मुद्दों पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा था।
ब्लॉक किए गए चैनलों का इस्तेमाल कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों जैसे विषयों पर भी पूर्व नियोजित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया गया था। केंद्र सरकार के मुताबिक भारत विरोधी दुष्प्रचार अभियान के तौर तरीकों में पाकिस्तान से संचालित नया पाकिस्तान समूह(एनपीजी) शामिल है।नया पाकिस्तान समूह (एनपीजी) के कुछ यूट्यूब चैनल पाकिस्तानी समाचार चैनलों के एंकर द्वारा संचालित किए जा रहे थे।
गौरतलब है कि ब्लॉक किये गए इन चैनलों के नेटवर्क पर संयुक्त रूप से 35 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे और उनके वीडियो को 55 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। मंत्रालय के अनुसार इन यूट्यूब चैनलो का प्रयोग 5 राज्यो में होने वाले आगामी चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए किया जा सकता है,साथ ही देश मे अराजकता का माहौल बनाने की मंशा भी हो सकती है इसीलिए सूचना प्रौद्योगिकी(मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के रूल 16 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग किया गया।


संबंधित आलेख: