• Home
  • News
  • Big Breaking: Modi in Ayodhya! After the road show, Nishad came to meet the family, invited to attend the consecration.

Big Breaking: अयोध्या में मोदी! रोड शो के बाद निषाद परिवार से मिलने पहुंचे, प्राण-प्रतिष्ठा में आने का दिया न्योता

editor
  • Awaaz Desk
  • December 30, 2023 08:12 AM
Big Breaking: Modi in Ayodhya! After the road show, Nishad came to meet the family, invited to attend the consecration.

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को अयोध्या पहुंचे हैं। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम गणमान्यों ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत में सड़कों पर उमड़े हुए थे। रोड शो के बाद पीएम मोदी का काफिला अयोध्या के निषाद परिवार से मिलने पहुंचा। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए अयोध्या के निषाद समुदाय को न्योता दिया है। पीएम यहां निषाद परिवार से जुड़े रविंद्र मांझी के घर पहुंचे और 22 जनवरी को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। पीएम मोदी ने खुद न्योता लिखा और परिवार को सौंपा। वहां एक बच्ची ने पीएम के साथ सेल्फी ली। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपात राय भी मौजूद रहे। राम मंदिर के परिसर में भगवान निषाद राज का भी मंदिर बनाए जाने का प्लान है।


संबंधित आलेख: