• Home
  • News
  • Big breaking: Olympic Association formed a committee of three members! Bhupendra Singh Bajwa made chairman, committee will look after the work related to Indian Wrestling Association including selection of athletes.

बिग ब्रेकिंगः ओलंपिक संघ ने बनाई तीन सदस्यों की समिति! भूपेन्द्र सिंह बाजवा को बनाया चेयरमैन, एथलीट के सिलेक्शन समेत भारतीय कुश्ती संघ से जुड़े कामों को देखेगी समिति

editor
  • Awaaz Desk
  • December 27, 2023 12:12 PM
Big breaking: Olympic Association formed a committee of three members! Bhupendra Singh Bajwa made chairman, committee will look after the work related to Indian Wrestling Association including selection of athletes.

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ को लेकर तीन सदस्यों की एक समिति बनाई है। भूपेन्द्र सिंह बाजवा इस समिति के चेयरमैन होंगे। एमएम सौम्या और मंजुषा कंवर इस समिति के सदस्य बनाए गए हैं। बता दें कि हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव हुए थे। इसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ‘बबलू’ नए अध्यक्ष बने थे। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने जहां कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान भी वापस कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद खेल मंत्रालय ने WFI की नई बॉडी को निलंबित कर दिया था। खेल मंत्रालय के निर्देश पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने तीन सदस्यों की एडहॉक कमेटी बनाई है. ये कमिटी WFI के कामकाज और गतिविधियां देखेगी। जैसे खिलाडियों का चयन, अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में खिलाडियों का नाम भेजने के साथ ही टूर्नामेंट का आयोजन और सुपरविजन का काम भी देखेगी। साथ ही बैंक अकाउंट भी हैंडल करेगी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने IOA को पत्र लिखकर WFI के लिए एक एडहॉक समिति बनाने के लिए कहा था। दरअसल, कुश्ती एक ओलंपिक खेल है और WFI भारतीय ओलंपिक संघ का संबद्ध है। WFI के पूर्व पदाधिकारियों के प्रभाव और नियंत्रण से उत्पन्न हुए मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए गंभीर चिंताएं पैदा हो गई थीं।एडहॉक कमेटी का मतलब है किसी खास मुद्दे को सुलझाने के लिए बनाई गई अस्थायी कमेटी। आम तौर पर कार्यकारी नेतृत्व ही एडहॉक कमेटी बनाता है। एडहॉक कमेटी का मुख्य काम होता है, खास सलाह और सुझाव देना। एडहॉक कमेटी में अलग-अलग पृष्ठभूमि और विषयों के लोग शामिल हो सकते हैं।


संबंधित आलेख: