• Home
  • News
  • Big Breaking: Omicron's growing cases started to scare! Section 144 imposed in Mumbai till December 31, 4 new cases found in Delhi

बिग ब्रेकिंगः डराने लगे ओमिक्रोन के बढ़ते मामले! मुंबई में 31 दिसम्बर तक लगी धारा 144, दिल्ली में मिले 4 नए मामले

editor
  • Manoj Kumar
  • December 16, 2021 07:12 AM
Big Breaking: Omicron's growing cases started to scare! Section 144 imposed in Mumbai till December 31, 4 new cases found in Delhi

नई दिल्ली। देश-दुनिया में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामलों ने डर का माहौल पैदा कर लिया है। बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान किसी भी सार्वजनिक सभा, रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा 5 से ज्यादा लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकेंगे। मुंबई पुलिस के इस एक्शन के बाद इस बार मुंबई में क्रिसमस और नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है। नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को सड़कों पर उतारा जा रहा है। वहीं मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी पुलिस सख्त नजर आ रही है। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
उधर दिल्ली में आज ओमिक्रॉन के 4 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही यहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 10 हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि इन 10 में से 1 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुका है। इसी के साथ अब देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले 77 हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु और बंगाल में ओमिक्रॉन के पहले केस मिले। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ए सुब्रमण्यम ने बताया कि राज्य में 47 साल का यह संक्रमित नाइजीरिया से लौटा है। वहीं पश्चिम बंगाल में 7 साल के बच्चे की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। यह बच्चा अबूधाबी से हैदराबाद होते हुए कोलकाता पहुंचा था। इधर महाराष्ट्र और केरल में भी कल ओमिक्रॉन के 4-4 नए संक्रमित मिले।


संबंधित आलेख: