• Home
  • News
  • Big Breaking: Pakistan's new move! Women made shields, sent intruders to the Indian border

बिग ब्रेकिंग:पाकिस्तान की नई चाल! महिलाओं को बनाया ढाल,घुसपैठिया बनाकर भेजा भारतीय सीमा पर

editor
  • Kanchan Verma
  • December 13, 2021 08:12 AM
Big Breaking: Pakistan's new move! Women made shields, sent intruders to the Indian border

पाकिस्तान ने इस बार नई चाल चलते हुए महिलाओं को ढाल बनाकर सीमा पर भेजा जिसमे पाकिस्तान फेल हो गया। जी हाँ, पाकिस्तान अब बुर्के में रहने वाली महिलाओं को भारत के खिलाफ घुसपैठ करने के लिए इस्तेमाल करने लगा है। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने आरएसपुरा इलाके में महिला घुसपैठिये को धराशायी कर दिया। ये महिला भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रही थी। इलाके में गश्त कर रहे जवानों को कुछ हलचल महसूस हुई तो उन्होंने घुसपैठियों को चेतावनी दी लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। जब घुसपैठिए भारतीय इलाके में पहुंचे तो गश्त कर रहे जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे। भारतीय जवानों ने भाग रहे घुसपैठियों पर गोली चला दी और गोली लगने से एक की मौत हो गई। सर्च अभियान के बाद पता चला कि मरने वाला घुसपैठिया एक महिला थी। अब खुफिया एजेंसियां इस बारे में जांच करने में जुट गई है।
बीएसएफ प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरएसपुरा सेक्टर में एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को भारतीय जवानों ने मार गिराया गया है। बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हलचल महसूस होने के बाद घुसपैठिए को कई बार आईबी पार न करने की चेतावनी दी लेकिन वह फेंसिंग की तरफ लगातार बढ़ती रही,जिसके बाद भाग रहे घुसपैठियों पर जवानों ने गोली चलाई और एक महिला घुसपैठ गोली लगने से मर गयी।  

वहीं पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ आतंकी घुसपैठ में कामयाब भी हुए हैं,घाटी में उन्हें तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी या तो ज़िंदा पकड़ा जाएगा या मार दिया जाएगा। उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की संख्या के सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की संख्या ज्यादा नहीं है। डीजीपी ने कहा कि लगातार उत्तरी कश्मीर में ऑपरेशन जारी है।


संबंधित आलेख: