• Home
  • News
  • Big Breaking: Passenger gets angry when flight gets delayed! Punched on pilot, video went viral

Big Breaking: उड़ान में देरी हुई तो भड़का यात्री! पायलट को मारा घूंसा, वायरल हुआ वीडियो

editor
  • Awaaz Desk
  • January 15, 2024 08:01 AM
 Big Breaking: Passenger gets angry when flight gets delayed! Punched on pilot, video went viral

नई दिल्ली। खराब मौसम के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं वाहनों की रफ्तार भी थम गयी है। इस बीच राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर यात्री इस कदर नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर ही हमला बोल दिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामला सुर्खियों में है और जांच चल रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री फ्लाइट के पायलट को घूंसे मारता है। विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया। यह घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के तौर पर की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर कहा, 'आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।' इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


संबंधित आलेख: