• Home
  • News
  • Big Breaking: PM Modi reaches Varanasi! Will inaugurate Shrikashi Vishwanath Dham, will address 2500 saints-mahants from across the country

बिग ब्रेकिंगः वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी! श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का करेंगे लोकार्पण, देशभर से पहुंचे 2500 संत-महंतों को करेंगे संबोधित

editor
  • Manoj Kumar
  • December 13, 2021 05:12 AM
Big Breaking: PM Modi reaches Varanasi! Will inaugurate Shrikashi Vishwanath Dham, will address 2500 saints-mahants from across the country

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। इस दौरान वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में काल भैरव मंदिर मे करीब दोपहर 12 बजे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब दोपहर 1 बजे पूजा करेंगे। वे करीब करीब दोपहर 1ः20 बजे काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद देश भर से आए हुए 2500 संतो-महंतों, धर्माचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं और विशिष्ट लोगों को संबोधित करेंगे। करीब शाम 6 बजे मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे। 
बता दें कि 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सहूलियतों का खास ध्यान रखा गया है। प्राचीन मंदिर के मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए 5 लाख 27 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में इसे विकसित किया गया है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2 दिन के वाराणसी दौरे में बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। दोपहर में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद BLW गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री का 2 घंटे का समय रिजर्व रखा गया है। शाम के समय वह संत रविदास घाट से एक बार फिर गंगा में नौकायन करेंगे और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री काशी आए हुए देश भर के मुख्यमंत्रियों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वापस संत रविदास घाट आएंगे और रात 9:15 बजे के लगभग BLW स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम के लिए चले जाएंगे।


संबंधित आलेख: