• Home
  • News
  • Big Breaking: PM Modi speaks on 'Mann Ki Baat' marking 10 years of the surgical strike! The action taken by Indian soldiers across the LoC stunned the world; he also mentioned villages in Uttarakhand.

बिग ब्रेकिंगः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पर ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी! LoC पार भारतीय जवानों की कार्रवाई ने दुनिया को चौंकाया, उत्तराखंड के गांवों का भी किया जिक्र

editor
  • Awaaz Desk
  • September 27, 2026 06:09 AM
Big Breaking: PM Modi speaks on 'Mann Ki Baat' marking 10 years of the surgical strike! The action taken by Indian soldiers across the LoC stunned the world; he also mentioned villages in Uttarakhand.

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। सितंबर के आखिरी रविवार को प्रसारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना और देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे जनगणना अभियान समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। पीएम मोदी ने 10 साल पहले हुई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि एलओसी के पार जाकर भारतीय जवानों की कार्रवाई ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद ने भारत को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाया है। एक समय देश में सीरियल ब्लास्ट की घटनाएं आम हुआ करती थीं। उन्होंने सितंबर 2008 में दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट का भी उल्लेख किया, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इसके कुछ ही सप्ताह बाद मुंबई में 26/11 जैसा बड़ा आतंकी हमला हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक भारत की एक बड़ी ऐतिहासिक कामयाबी थी और इसके 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को स्पष्ट किया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के साथ बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन कार्रवाइयों के जरिए भारत ने यह संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर हमला करेंगे तो उसका जवाब दिया जाएगा। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने देश में चल रही जनगणना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी रिकॉर्ड की जा चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों देश के मुश्किल और बर्फीले इलाकों में भी जनगणना का काम चल रहा है। उन्होंने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड का विशेष रूप से उल्लेख किया।

उत्तराखंड के माणा गांव का किया जिक्र
पीएम मोदी ने उत्तराखंड में जनगणना अभियान की शुरुआत का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली जिले के माणा गांव से हुई। माणा को देश का पहला गांव कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि माणा गांव में जनगणना की प्रक्रिया 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत के साथ शुरू हुई। उन्होंने इसे जनगणना अभियान से जुड़ा एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। पीएम मोदी ने उत्तरकाशी जिले के बागोरी गांव का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वहां होमस्टे चलाने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल से लोगों की भागीदारी आसान हो रही है।

स्वच्छता और पर्यावरण समेत कई मुद्दों पर बात
‘मन की बात’ के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में आम लोगों की भागीदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के अच्छे प्रयासों और उपलब्धियों को सामने लाने का एक मंच है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि सितंबर के इस संस्करण में उन्हें एक बार फिर देशवासियों से जुड़ने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए देश की कामयाबियों और लोगों की सकारात्मक कोशिशों पर चर्चा होती है।


संबंधित आलेख: