• Home
  • News
  • Big Breaking: Punjab Governor Purohit resigns! Wrote a letter to the President, cited personal reasons as the reason

Big Breaking: पंजाब के गवर्नर पुरोहित ने दिया इस्तीफा! राष्ट्रपति को लिखा पत्र, व्यक्तिगत कारणों को बताया वजह

editor
  • Awaaz Desk
  • February 03, 2024 10:02 AM
Big Breaking: Punjab Governor Purohit resigns! Wrote a letter to the President, cited personal reasons as the reason

नई दिल्ली। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को एक पत्र लिख अपना इस्तीफा सौंपा है। बनवारी लाल पुरोहित ने पत्र में लिखा कि मैं निजी कारणों और कुछ दूसरी प्रतिबद्धताओं के रहते इस्तीफा दे रहा हूं, कृपया इसे स्वीकार करें। जानकारी के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी वह पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल भी थे। साल 2021 के अगस्त महीने में बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब के 36वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य जज रवि शंकर झा ने पंजाब राजभवन में शपथ दिलाई थी। बनवारी लाल पुरोहित तीन बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। इसके वह अलावा ‘द हितवाद’ के प्रबंध संपादक भी रहे हैं।


संबंधित आलेख: