बिग ब्रेकिंगः भारतीय मूल के ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के अगले पीएम! दूसरे राउंड में 101 वोटों से टॉप पर, सांसदों का समर्थन जुटाना बड़ी चुनौती
नई दिल्ली। ब्रिटेन में पीएम पद की रेस में भारतीय मूल के कंजरवेटिव पार्टी के ऋषि सुनक का नाम सबसे आगे चल रहा है। बता दें कि बीते बुधवार को लंदन में एलिमिनेशन राउंड की वोटिंग हुई है। इस राउंड में ऋषि सुनक 25 फीसदी वोट के साथ टॉप पर रहे।
आज दूसरे राउंड की वोटिंग में भी ऋषि सुनक 101 वोटों से दूसरी बार टॉप पर रहे। इस रेस में उनकी कामयाबी उनको ग्रेट ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना सकती है। हालांकि सुनक के सामने अभी ब्रिटेन के सांसदों का समर्थन जुटाने की चुनौती भी है।
उधर अब ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में 5 उम्मीदवार रह गए हैं। गुरुवार को ब्रिटिश संसद के 358 सांसदों ने पीएम पद के 6 कैंडिडेट के लिए अपना वोट डाला। इन 6 उम्मीदवारों में ऋषि सुनक, पेन्नी मॉर्डान्ट, लिड ट्रॉस, केमी बेडेनोक, टॉम टुजैन्ट और भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन शामिल थे।
आज के नतीजे आने के बाद भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन इस रेस से बाहर हो गई हैं। सुएला ब्रेवरमैन को दूसरे राउंड की वोटिंग में मात्र 27 वोट मिले हैं। वहीं गुरुवार की वोटिंग में पेन्नी मॉर्डान्ट को 83, लिज ट्रास को 64, केमी बेडेनोक को 49 और टॉम टुजैन्ट को 32 वोट मिले हैं।
अब इन 5 उम्मीदवारों में से 3 और बाहर होंगे, इसके बाद मुख्य मुकाबला 2 उम्मीदवारों के बीच होगा। इसके लिए अगले सप्ताह वोट होने हैं, अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि सेकेंड राउंड में बाहर होने वाली सुएला ब्रेवरमैन किसको सपोर्ट करती हैं।