• Home
  • News
  • Big Breaking: Salman Khan's security increased after receiving threats from Goldie-Lawrence! Police post made outside the house, two inspectors and 8-10 constables deployed

बिग ब्रेकिंगः गोल्ड़ी-लारेंस से धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा! घर के बाहर बनाई गई पुलिस चौकी, दो इंस्पेक्टर और 8-10 कॉन्स्टेबल तैनात

editor
  • Awaaz Desk
  • March 21, 2023 05:03 AM
Big Breaking: Salman Khan's security increased after receiving threats from Goldie-Lawrence! Police post made outside the house, two inspectors and 8-10 constables deployed

नई दिल्ली। लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की ओर से धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबरों की मानें तो धमकी भरा मेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अस्थाई पुलिस चौकी बना दी है। इसमें दो असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और 8-10 कॉन्स्टेबल 24 घंटे तैनात रहेंगे। वहीं अब सलमान के घर के पास फैंस की भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकेगी। सलमान को पहले से Y कैटेगरी की सुरक्षा हासिल है। वे घर के बाहर बुलेट प्रूफ वाहन में ही जाते हैं, जिनमें उनके प्राइवेट गार्ड्स भी रहते हैं। खबरों की मानें तो इस मामले को लेकर सलमान के घर वाले काफी चिंतित हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने सलमान को किसी भी आउटडोर शूट या किसी प्रमोशनल इवेंट में जाने से मना किया है। हालांकि, सलमान खान अभी मुंबई में नहीं हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन में बिजी हैं। दरअसल, हाल ही में जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान खुलेआम सलमान खान को मारकर गुंडा बनने की बात कही है। गैंगस्टर का कहना है कि वो बहुत जल्द इस घटना को अंजाम देने वाला है। जिसके बाद सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल को 19 मार्च को एक ईमेल आया।


संबंधित आलेख: