Big Breaking: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बोले संघ प्रमुख भागवत! विश्व को त्रासदी से राहत देने वाला एक नया भारत खड़ा होकर रहेगा
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी, संघ प्रमुख भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज 500 वर्षों बाद रामलला यहां लौटे हैं और जिनके प्रयासों से हम आज का यह स्वर्ण दिन देख रहे हैं उन्हें हम कोटि-कोटि नमन करते हैं। इस युग में राम लला के यहां वापस आने का इतिहास जो कोई भी श्रवण करेगा उसके सारे दुख-दर्द मिट जाएंगे, इतना इस इतिहास में सामर्थ्य है। पीएम मोदी के 11 दिन के कठोर व्रत का जिक्र करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि मुझे पता चला कि इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री ने कठोर व्रत रखा। मेरा उनसे पुराना परिचय है और वो तपस्वी हैं ही। अयोध्या में रामलला आए, अयोध्या से बाहर क्यों गए थे? अयोध्या उस पुरी का नाम है जिसमें कोई द्वंद नहीं, कोई कलह नहीं है। राम जी 14 वर्ष बाद वापस आए और कलह खत्म हुआ। रामलला के इस युग में आज के दिन फिर वापस आने का इतिहास जो श्रवण करेगा उसका हर दुख मिटेगा, पीएम मोदी ने तप किया अब हमको भी तप करना है।