Big Breaking: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला! वादी को जान से मारने की धमकी, कहा- तीन दिन में खत्म कर देंगे खेल
मथुरा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह कस से जुड़े वादी आशुतोष पाण्डे को जान से मारने की धमकी दी गयी है। पाकिस्तान से आए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि तीन दिनों के भीतर उनका खेल खत्म कर दिया जाएगा। ऑडियो मैसेज में उन्हें गंदी गालियां भी दी गईं हैं। यही नहीं उनका फेसबुक पेज भी हैक कर लिया गया और इस दौरान उस अकाउंट पर अश्लील वीडियो और फोटो शेयर किए गए। धमकी के बाद उसे भेजने वाले ने ऑडियो मैसेज डिलीट कर दिया। घटना के बाद आशुतोष पांडे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। आशुतोष पांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे साथ एक ऐसी घटना हो गई जिसे मैं छुपा नहीं सकता हूं। पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल आए जिन पर मुझसे कहा गया कि अगर मैंने ईदगाह केस में चल रहे फौजदारी और सिविल वाद 15 दिन में वापस न लिए तो मुझे, मेरी गाड़ी और केंद्रीय कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। आशुतोष ने कहा कि पहले सुबह 10 बजे के पास धमकी दी गई और उसके बाद दोपहर लगभग दो बजे धमकाया गया। दूसरी धमकी से मेरे पदाधिकारी तक घबरा गए।