• Home
  • News
  • BIG BREAKING: Shrikant Tyagi, who sexually assaulted a woman, arrested from Meerut! Bulldozer was driven at home yesterday, eight teams of Noida Police were chasing since 4 days

बिग ब्रेकिंगः महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार! कल घर पर चला था बुलडोजर, 4 दिन से नोएडा पुलिस की आठ टीमें कर रही थी पीछा

editor
  • Manoj Kumar
  • August 09, 2022 06:08 AM
 BIG BREAKING: Shrikant Tyagi, who sexually assaulted a woman, arrested from Meerut! Bulldozer was driven at home yesterday, eight teams of Noida Police were chasing since 4 days

नई दिल्ली। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी को आज पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके साथ तीन और लोगों को भी हिरासत में लिया है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया था। 

इससे पहले नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश कर रही थीं। सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी।

बता दें कि पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी को एक महिला से गाली-गलौज तथा हाथापाई की कोशिश करते हुए देखा गया। मामला नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का था। आरोप था कि त्यागी यहां अवैध कब्जा कर निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सोसाइटी के ग्रीन बेल्ट में 20 से ज्यादा पेड़ लगाए, जिससे यह एक निजी संपत्ति की तरह लग रहा था। सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने जब इस पर विरोध जताया तो त्यागी ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने महिला और उनके पति को अपशब्द कहे। इतना ही नहीं, त्यागी ने महिला के साथ हाथापाई की भी कोशिश की। उन्होंने धमकी भी दी कि कोई उनके लगाए पौधे को हाथ भी न लगाए।

मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले ने सरकार को भी किरकिरी का सामना करना पड़ा। विपक्ष ने इस मुद्दे को भुनाते हुए सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जिसके बाद शासन-प्रशासन एक्टिव मोड पर आ गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी। 


संबंधित आलेख: