• Home
  • News
  • Big Breaking: Stone pelting at Asaduddin Owaisi's house in the capital Delhi! Glass broken to windows, police engaged in investigation

बिग ब्रेकिंगः राजधानी दिल्ली में असदुद्दीन ओवैसी के घर पर पथराव! खिड़कियों के कांच टूटे, जांच में जुटी पुलिस

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 20, 2023 07:02 AM
 Big Breaking: Stone pelting at Asaduddin Owaisi's house in the capital Delhi! Glass broken to windows, police engaged in investigation

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के घर पर पथराव की खबर सामने आई है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है और जिस वक्त पथराव हुआ तब ओवैसी जयपुर में थे। 36 अशोका रोड पर बने इस घर में काम करने वाले लोगों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। ओवैसी ने दो वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं। देर रात 1 बजे ओवैसी ने हमले के वीडियो ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे दिल्ली वाले घर पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले जब मैं जयपुर से लौटा और मेरे घरेलू नौकर ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को इन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए। एक और वीडियो में उन्होंने लिखा कि यह चिंताजनक है कि यह एक हाई सिक्योरिटी जोन में हुआ है। मैंने पुलिस में शिकायत दी है और वे मेरे घर जांच करने पहुंच गए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब ओवैसी पर हमला हुआ है। UP विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान 3 फरवरी को हापुड़ में टोल प्लाजा के पास ओवैसी पर गोलियां चली थीं। ओवैसी मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने के बाद दिल्ली के लिए लौट रहे थे। हमलावर सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर ने चार राउंड फायरिंग की थी। दो बुलेट लगने से ओवैसी की कार के निचले हिस्से में छेद हो गया था। ओवैसी बाल-बाल बच गए थे। दोनों हमलावरों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। ओवैसी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई थी।


संबंधित आलेख: