Big Breaking: आवारा सांड का आतंक! बुजुर्ग को पटक-पटककर मार डाला, मौत के बाद भी सींग से हमला करता रहा जानवर
बरेली। यूपी में आवारा सांडों का आतंक लगातार जारी है। आए दिन सांड लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिसके चलते कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। ताजा मामला बरेली से सामने आया है। यहां एक सांड ने एक बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला। बुजुर्ग की मौत के बाद भी सांड सींग से हमला करता रहा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब सांड के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह-सुबह टहलने निकलने थे। तभी सांड के हमले का शिकार हो गए।
मामले में सपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। जानकारी के मुताबिक थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर इलाके में रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक कृष्णानंद पांडे अपने घर से निकले थे। तभी रास्ते में घूम रहे एक आवारा सांड ने उनपर हमला कर दिया। सांड ने अपनी सींग ने कृष्णानंद पांडे को कई बार उठाकर पटका। हिंसक हो चुका सांड उन्हें लगातार सींग मारता रहा। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को कई घंटे बाद मिली।
अधिकारियों का कहना है कि जांच कमेटी बना दी गई है। आवारा पशु को पकड़ने के लिए 5 टीमें भी गठित कर दी गई हैं। हालांकि इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। मृतक कृष्णानंद पांडे 70 साल के थे। वह गन्ना मील में केन मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे। घटना के वक्त कृष्णानंद टहलते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक उन पर सांड ने हमला कर दिया।
हमले से वह जमीन पर गिर गए। जिसके बाद सांड उन पर सींगों से लगातार हमला कर पटकता रहा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सांड उनके मृत शरीर को भी पटकता रहा। मामले में नगर आयुक्त निधि गुप्ता ने बताया कि हम इसकी जांच करेंगे और एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर ज़िम्मेदारी भी तय करेंगे। हालांकि, लगातार नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है।