बिग ब्रेकिंग:भवाली डिपो का कंडक्टर लगा रहा परिवहन विभाग को चूना पढ़े पूरी ख़बर लिंक पर
नैनीताल: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें उत्तराखंड परिवहन निगम भवाली डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत कैलाश चंद्र आर्य पर चालक से कहासुनी करने और अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक दिनाक 23/12/2022 परिचालक को नैनीताल से आगरा के लिए भवाली डिपो की बस संख्या Uk07pa 4194 ड्यूटी पर विभाग द्वारा भेजा गया और आगरा से वापिस भवाली लौटने पर आगरा से भवाली का लगेज मिला. जिसमे यात्री ने परिचालक को 1200 रुपए दिए गए और जिसमे की यात्री का यात्रा का टिकट लगभग 505 रुपए का था और जो यात्री का लगेज 125 रुपए में ई टिकटिंग मशीन में बुक किया गया.
परिचालक कैलाश चंद्र आर्य ने बाकी का सारा पैसा लगभग 570 रुपए विभाग के खाते में न डाल कर अपनी जेब में रख लिया गया. जिस कारण विभाग को धन की क्षति पहुचाई गई. चालक द्वारा ये बात परिचालक से कही गई की लगेज को पूरा विभाग के खाते में बुक किया जाए जिस कारण परिचालक द्वारा चालक से अपशब्दो का प्रॉयोग किया गया. कहा गया की तुझे गलत आरोप में फसा दुगा और परिचालक द्वारा भवाली डिपो में झूठी रिपोर्ट बना कर के डिपो के अधिकारियों को दे दी गई.
परिचालक द्वारा चालक को धमकी दी गई की तुझे आगरा रोड से हटवा दुगा, मेरी उच्चधिकारियों से बात है और उसके अगले दिन दिनांक 24/12/2022 को परिचालक द्वारा चालक पर गलत आरोप लगाया गया कि चालक द्वारा यात्रियों को वाहन से उतार दिया गया और अन्य आरोप लगाए और जोकि यात्री द्वारा चालक के प्रति कोई शिकायत दर्ज नही की गई है और चालक के पास लगेज का पूरा वीडियो सुरक्षित है. यही नही उत्तराखंड परिवहन निगम के माननीय उच्चधिकारियो से कैलाश चंद्र आर्य पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है. जो भविष्य मे अन्य मार्ग में ड्यूटी करने पर विभाग को किसी भी प्रकार की धन की क्षति ना पहुंचा सके.