बिग ब्रेकिंग:पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट!
बुधवार को पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा मे हुई चूक का मामला अब सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है। वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को रखा औऱ घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की है। सुप्रीमकोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा। अब शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में 5 जनवरी को रैली होनी थी,मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी हैलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से पूरे काफिले सहित फिरोजपुर जा रहे थे रास्ते मे हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किमी दूर जब पीएम का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहाँ कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला वहाँ फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसा रहा जो देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक साबित हुई। इस मामले में दो एसएसपी को सस्पेंड भी किया गया है।