• Home
  • News
  • Big Breaking: The one who threatened the Ambani family was arrested from Bihar! Police bringing to Mumbai, the call of unknown person came twice on the landline number

बिग ब्रेकिंगः अंबानी परिवार को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार! मुंबई ला रही पुलिस, लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार आया था कॉल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 06, 2022 08:10 AM
Big Breaking: The one who threatened the Ambani family was arrested from Bihar! Police bringing to Mumbai, the call of unknown person came twice on the landline number

नई दिल्ली। अंबानी परिवार को जान से मारने व रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपी को लेकर मुंबई लौट रही है और आगे की जांच जारी है। दरअसल हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। रिलायंस के प्रवक्ता ने बताया था कि सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के कॉल सेंटर को बुधवार दोपहर और शाम को दो बार फोन कर यह धमकी दी गई थी। आरोपी ने अस्पताल को बम से उड़ाने और मुकेश, नीता, आकाश व अनंत अंबानी की हत्या करने की धमकी लैंडलाइन फोन नंबर पर मिली थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आरोपी को बुधवार आधी रात को पकड़ा गया। आरोपी ने देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटेलिया को भी उड़ाने की धमकी दी थी। यह धमकी भरा फोन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर आया, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, धमकी भरा फोन 12 बजकर 57 मिनट पर अनजान नंबर से आया। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अंबानी परिवार के नाम पर भी धमकी दी। अधिकारियों के मुताबिक, डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच की जा रही है। 
 


संबंधित आलेख: