• Home
  • News
  • Big Breaking: There's a stir again! Earth shook due to earthquake in the capital Delhi, people came out of their homes in panic

बिग ब्रेकिंगः फिर हुई हलचल! राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटकों से हिली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

editor
  • Awaaz Desk
  • November 11, 2023 11:11 AM
Big Breaking: There's a stir again! Earth shook due to earthquake in the capital Delhi, people came out of their homes in panic

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर उत्तरी दिल्ली में ये झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 आंकी गई है। मॉडल टाउन, नरेला, अलीपुर समेत आसपास के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आने के बाद दिवाली की तैयारियों में जुटे लोगों में दहशत का माहौल हो गया और सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। बता दें कि इससे पहले 6 नवंबर को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी महसूस किए गए थे। 


संबंधित आलेख: