बिग ब्रेकिंगः संसद के दोनों सदनों में आज भी जबरदस्त हंगामा! दो बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में आज भी जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा लंदन मंे दिए बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा तो वहीं विपक्षी दलों ने अडाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग को लेकर हो-हल्ला किया। इधर हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गयी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लंदन से लौट चुके हैं। राहुल गांधी आज संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि राहुल लंदन में दिए अपने बयान को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर सकते हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस को मुश्किलें होती हैं, तो हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन अगर वह देश को बदनाम करते हैं तो इस देश का नागरिक होने के नाते हम चुप नहीं रहेंगे। जिजू ने आगे कहा कि कोई अगर देश को गाली देगा तो ये देश उसको कभी माफ नहीं करेगा। देश के लोगों ने अगर कांग्रेस को नकार दिया है तो यह हमारी गलती नहीं है। दो बातें मैं बहुत ही स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं- राहुल गांधी ने लंदन में जाकर झूठ बोला। संसद में जितना समय उन्हें दिया गया था उस से अधिक उन्होंने बोला। सदन के नियमों को तार-तार कर झूठ बोला। दूसरा- उन्होंने बोला कि वो देश में जाकर अपनी बात नहीं कह सकते हैं, रोक दिया जाता है, लेकिन आप सबने देखा कि उन्होंने यात्रा की और बोलते रहे।