• Home
  • News
  • Big Breaking: Violence continues in Patna! The mob set fire to the warehouse-marriage hall of the accused, three people died so far

बिग ब्रेकिंगः पटना में हिंसा जारी! भीड़ ने आरोपी के गोदाम-मैरिज हाॅल में लगाई आग, अबतक तीन लोगों की मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 20, 2023 10:02 AM
Big Breaking: Violence continues in Patna! The mob set fire to the warehouse-marriage hall of the accused, three people died so far

नई दिल्ली। पटना में पार्किंग के विवाद को लेकर शुरू हुई हिंसा फिलहाल जारी है। हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह से फिर उपद्रव हो रहा है। सुबह-सुबह गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, गोदाम और मैरिज हॉल में आग लगा दी। दोपहर साढ़े बारह बजे अंतिम संस्कार करके लौट रही भीड़ ने पुलिस पर फिर पथराव कर दिया। पुलिस ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। इलाके में तनाव बना हुआ है। रविवार दो गुटों बच्चा राय और चनारिक राय में झड़प के दौरान राइफल, देसी कट्टा और 9 उउ के पिस्टल से 50 राउंड फायरिंग हुई थी। गोली लगने से चनारिक गुट के दो लोगों की मौत हो गई थी। चनारिक राय समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सोमवार करीब तीन बजे घायल मुनारिक राय की भी मौत हो गई।
बच्चा राय और चनारिक राय के बीच विवाद जिम की छह कट्ठे जमीन को लेकर चल रहा था। जमीन सड़क के किनारे है। कीमत करीब 3 करोड़ है। जमीन पर दोनों गुट दावा जता रहे हैं। फिलहाल इस पर बच्चा का कब्जा है। रविवार बच्चा राय ने जिम के पास गिट्टी गिराई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे चनारिक वहां पहुंचा और गाड़ी पार्क करने लगा। यहां बच्चा और चनारिक में बहस और हाथापाई हुई। थोड़ी देर में ही बच्चा के समर्थक हथियार के साथ पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इसमें चनारिक समेत 5 लोगों को गोली लगी। परिवार और आसपास के लोग पांचों को अस्पताल ले गए। अस्पताल में 25 साल के गौतम की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद 18 साल के रोशन की भी मौत हो गई। लोगों ने बच्चा राय के मैरिज हॉल और उसके भाई के घर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को घर से निकाला। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस मामले में पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय, उसके भाई उमेश राय समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


संबंधित आलेख: