• Home
  • News
  • Big Breaking: World record made on Mahashivratri! Ujjain's Shipra Ghat illuminated with 18.82 lakh lamps, left behind Ayodhya's Deepotsav

बिग ब्रेकिंगः महाशिवरात्रि पर बनाया गया वर्ल्ड रिकार्ड! 18.82 लाख दीयों से जगमगाया उज्जैन का शिप्रा घाट, अयोध्या के दीपोत्सव को पीछे छोड़ा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 19, 2023 08:02 AM
Big Breaking: World record made on Mahashivratri! Ujjain's Shipra Ghat illuminated with 18.82 lakh lamps, left behind Ayodhya's Deepotsav

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में 18.82 लाख मिट्टी के तेल के दीपक जलाकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम में 20,000 वॉलंटियर शामिल हुए थे, जिन्होंने शिप्रा नदी के तट पर दीये जलाए। कहा जा रहा है कि 18 लाख से ज्यादा दीये जलाकर उज्जैन ने अयोध्या के दीपोत्सव को पीछे छोड़ दिया है। अयोध्या में दिवाली के मौके पर काफी सारे तेल के दीये जलाए जाते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर ने कहा, तेल के दीयों के सबसे बड़े प्रदर्शन का पिछला विश्व रिकॉर्ड दिवाली 2022 के दौरान अयोध्या में बनाया गया था। अयोध्या में पिछले साल 15.76 लाख दीये जलाए गए थे। उन्होंने घोषणा की कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शनिवार शाम को 18.82 लाख दीपक जलाकर अयोध्या के दीपोत्सव को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कम से कम 5 मिनट के लिए दीये जलाए जाने थे, जो यहां सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन द्वारा नागरिकों की मदद से किया गया था।


संबंधित आलेख: