• Home
  • News
  • Big disclosure: Police claim in TV actress Tunisha's death case! Sheejan had breakup due to age and religion, broken relationship after Shraddha murder case

बड़ा खुलासाः टीवी अभिनेतत्री तुनिषा की मौत मामले में पुलिस का दावा! शीजान ने उम्र और धर्म की वजह से किया था ब्रेकअप, श्रद्धा हत्याकाण्ड के बाद टूटा रिश्ता

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 26, 2022 11:12 AM
 Big disclosure: Police claim in TV actress Tunisha's death case! Sheejan had breakup due to age and religion, broken relationship after Shraddha murder case

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आज एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में शीजान खान ने उम्र और धर्म की वजह से तुनिषा के साथ ब्रेकअप की बात मानी है। उसने बताया कि तुनिषा भी अलग होना चाहती थी। आरोपी ने बताया कि श्रद्धा मर्डर केस भी उनका रिश्ता टूटने की वजह थी। शीजान का कहना है कि उस समय देश में चल रहे माहौल से वह परेशान था। शीजान ने बताया कि तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया था। तुनिषा की मां को उसका खास ध्यान रखने के लिए कहा था। उधर वाल्वी पुलिस ने बताया कि हम लव जिहाद एंगल से भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। शीजान खान की बहन फलकनाज सोमवार सुबह पुलिस स्टेशन मिलने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मुलाकात कराने से इनकार कर दिया। तुनिषा की मां ने कहा कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया। उसके साथ रिलेशनशिप बनाया। शादी का वादा करके ब्रेकअप किया। उसका पहले किसी लड़की के साथ अफेयर था। इसके बाद भी उसने तुनिषा को अपने साथ इन्वॉल्व किया। तीन चार महीने उसको यूज किया। तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले तुनिषा ने उन्हें फोन किया था। वह बहुत परेशान थी। पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है। उसे चीट किया गया है। पुलिस ने दोनों के फोन और लैपटॉप को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। एक्ट्रेस की बॉडी से मिले गहनों और कपड़ों को भी लैब भेजा गया है। उसके शव के गले पर जो ब्लड मिला था, उसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल, शीजान मुंबई के वसई ईस्ट के वाल्वी पुलिस स्टेशन में चार दिन की पुलिस रिमांड पर है।


संबंधित आलेख: