• Home
  • News
  • Big news: 9th budget being presented in Delhi Assembly! Finance Minister called Sisodia Ram, said - he will present the next budget

बड़ी खबरः दिल्ली विधानसभा में पेश किया जा रहा 9वां बजट! वित्तमंत्री ने सिसोदिया को राम बताया, बोले- अगला बजट वही पेश करेंगे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 22, 2023 08:03 AM
Big news: 9th budget being presented in Delhi Assembly! Finance Minister called Sisodia Ram, said - he will present the next budget

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आज राज्य का 9वां बजट पेश किया जा रहा है। वित्तमंत्री कैलाश गहलोत ने स्पीच की शुरूआत में डिप्टी सीएम मनीष को भगवान राम बताया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया बजट पेश करते तो ज्यादा खुशी होती। जब भगवान श्री राम वनवास गए थे, तब भरत ने सिंहासन पर उनकी खड़ाऊ रखकर राज किया था। वैसे ही मैं काम करूंगा। अगला बजट मनीष सिसोदिया ही पेश करेंगे। कैलाश गहलोत ने कहा कि 8 साल में हमने दिल्ली का चेहरा बदला है। इस दौरान 28 फ्लाई ओवर बनाए हैं और बिचौलिया राज खत्म किया है। दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को दोगुना किया है।193 किलोमीटर नेटवर्क बढ़ा। ये बजट दिल्ली के लिए जरूरी है, क्योंकि हम जी-20 की मेजबानी कर रहे हैं। ये बजट साफ, सुंदर और मॉडर्न दिल्ली के लिए डेडिकेटेड है।  एजुकेशन सेक्टर के लिए बजट में 16,575 करोड़ रुपए दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों और टीचर्स को नए टैबलेट दिए जाएंगे। हर सरकारी स्कूल को 20 नए कम्प्यूटर दिए जाएंगे। स्कूलों में अब फ्रैंच, जर्मन, जापानी और स्पेनिश भाषा भी पढ़ाई जाएगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपग्रेड करने के लिए 35 सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस साल के अंत तक 1600 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली को मिलेंगी। 2025 तक सिटी ट्रांसपोर्ट में 10 हजार से ज्यादा बसें होंगी। इनमें से 80% बसें इलेक्ट्रिक होंगी। मौजूदा 57 बस डिपो का भी इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। 3 ISBT, 2 मल्टी-लेवल बस डिपो और 9 नए बस डिपो बनाए जाएंगे। दिल्ली में 2180 इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी। ये दूर-दराज के इलाकों को ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ेंगी। सौ नए महिला मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे। फ्री में होने वाले मेडिकल टेस्ट की संख्या 200 से बढ़ाकर 450 कर दी गई है। 9 नए हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 4 इसी साल चालू हो जाएंगे। हॉस्पिटल में बेड की संख्या 14 हजार से बढ़कर 30 हजार हो जाएगी। हेल्थ के लिए 9,742 करोड़ रुपए बजट में दिए गए हैं।


संबंधित आलेख: