• Home
  • News
  • Big news: A bulldozer ran over a tomb in the Nizamuddin area of ​​the capital Delhi! Heavy police force and paramilitary personnel remained deployed

बड़ी खबरः राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मजार पर चला बुलडोजर! भारी पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बल के जवान रहे तैनात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 01, 2023 10:04 AM
Big news: A bulldozer ran over a tomb in the Nizamuddin area of ​​the capital Delhi! Heavy police force and paramilitary personnel remained deployed

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में अवैध धार्मिंग ढांचे (मजार) पर आज बुलडोजर चला। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहे। बुलडोजर एक्शन की ये कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के द्वारा की गई है। बता दें कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर लेकर हजरत निजामुद्दीन इलाके की मथुरा रोड के ऑपोजिट मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाने पहुंची और कुछ ही देर में टीम ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। फिलहाल मौके से मलबा हटाने का काम जारी है। मजार के केयरटेकर यूसुफ बेग के का कहना है कि ये मजार लगभग 500 साल पुरानी है। ये उस वक्त से है जब ना तो यहां रोड थी और ना ही फुटपाथ। पिछले दिनों एसडीएम से बात हुई थी तब उन्होंने कहा था कि कुछ हिस्सा हटा लो, लेकिन हमने 13 मीटर का हिस्सा हटाया बावजूद इसके कार्रवाई की गई। पीडब्ल्यूडी की टीम ने टीन शेड हटाया, दो कमरे और दीवारें तोड़ दी हैं। राजधानी में इससे पहले 6 मार्च को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला था। यह कार्रवाई वसंत कुंज इलाके में की गई थी। हालांकि सिर्फ एक ही बिल्डिंग का डिमोलिशन किया गया था। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।


संबंधित आलेख: