• Home
  • News
  • Big news about Delhi government's Deputy Chief Minister Manish Sisodia, CBI raid at home, the minister himself tweeted the information

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर आई बड़ी खबर, घर पर पड़ा सीबीआई का छापा मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

editor
  • Awaaz Desk
  • January 14, 2023 12:01 PM
Big news about Delhi government's Deputy Chief Minister Manish Sisodia, CBI raid at home, the minister himself tweeted the information

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है। इसकी जानकारी सबसे पहले मनीष सिसोदिया ने खुद दी है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए है। सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों के लिए शिक्षा का काम किया है। 

मनीष सिसोदिया ने इस छापेमारी को लेकर कहा है कि सीबीआई का दफ्तर में स्वागत है। उन्होंने आगे लिखा कि सीबीआई उनके घर पर भी छापा मार चुकी है। उनके गांव भी पहुंच चुकी है। मनीष सिसोदिया ने लिखा की सीबीआई को उनके खिलाफ ना कुछ मिला है, ना कुछ मिलेगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने ईमानदारी से बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। 

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित आबकारी घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एजेंसी ने सिसोदिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले के संबंध में AAP नेता से कई घंटे पूछताछ की थी और उनके आधिकारिक आवास पर छापे मारे थे।

हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भी आबकारी घोटाले का मामला गूंजा था। इस दौरान भाजपा की ओर से कई मनीष सिसोदिया पर कई आरोप लगाए गए थे। मनीष सिसोदिया ने सबी आरोपों को सिरे से खारि किया था। भाजपा ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भी हमला बोला था। 

भाजपा के अलावा कांग्रेस की ओर से भी आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए गए थे। आबकारी नीति को लेकर दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में हलचल मची रही थी। चुनाव के बाद भी विपक्षी राजनीतिक दलों की ओर से इस मुद्दे पर आप के खिलाफ लगातार हमला बोला जा रहा है। 


संबंधित आलेख: