• Home
  • News
  • Big news: All five accused of gang rape arrested! The accused had left the victim's friend after telling her identity, this is how the police revealed

बड़ी खबरः गैंगरेप के पांचों आरोपी गिरफ्तार! आरोपियों ने पीड़िता की सहेली को पहचान का बताकर छोड़ दिया था, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

editor
  • Awaaz Desk
  • December 04, 2023 01:12 PM
Big news: All five accused of gang rape arrested! The accused had left the victim's friend after telling her identity, this is how the police revealed

नई दिल्ली। गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुए गैंगरेप मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पहले जुनैद और इसके बाद इमरान को गिरफ्तार किया। फिर इमरान के बताए गए ठिकाने पर छापा मारकर पुलिस ने अन्य तीन आरोपी चांद, गोलू उर्फ हर्ष और सुल्तान उर्फ काले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के खानपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 30 नवंबर को गांव के बाहर झाड़ियों के पास दो युवती और एक युवक को खड़ा देखा। तब जुनैद, चांद और इमरान ने पीड़िता और उसकी सहेली और युवक को बंधक बना लिया। फिर एक युवती से बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दो अन्य दोस्त गोलू और सुल्तान को बुला लिया। इस दौरान आरोपी चांद ने पीड़िता की सहेली से उसका नाम पूछा। उसने अपना नाम बताया तो आरोपी चांद ने अपने साथियों से कहा कि वह लड़की मेरे जान-पहचान की है। साथ ही उसने दोस्तों को हिदायत दी कि उसके साथ कुछ गलत काम न करें। इसके बाद तीन आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान एक गाड़ी आ गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता की सहेली और उसका बॉयफ्रेंड भी मौके से निकल गया। फिर पीड़िता ने किसी तरह अपने साथ हुई घटना का हवाला देते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई। इस दौरान किसी ने पीड़िता को घर पहुंचा दिया। पीड़िता ने परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। फिर परिवार की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।


संबंधित आलेख: