• Home
  • News
  • Big news: American businessman Bill Gates met Prime Minister Modi! Talks on many issues including Health and G-20 Presidency, praise on official blog

बड़ी खबरः प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स! हेल्थ और जी-20 प्रेसिडेंसी समेत कई मुद्दों पर हुई बातचीज, आफिशियत ब्लाग पर की तारीफ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 04, 2023 10:03 AM
Big news: American businessman Bill Gates met Prime Minister Modi! Talks on many issues including Health and G-20 Presidency, praise on official blog

नई दिल्ली। अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से हेल्थ, क्लाइमेट चेंज और जी-20 प्रेसिडेंसी समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। इस मुलाकात के बारे में बिल गेट्स ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग ‘गेट्सनोट्स’ में लिखते हुए भारत की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मैं इस हफ्ते भारत में हूं। ऐसे समय में जब दुनिया कई चुनौतियों से घिरी हैं भारत जैसी डायनामिक और क्रिएटिव जगह पर होना प्रेरणादायक है। भारत दुनिया को दिखा रहा है कि जब इनोवेशन में इन्वेस्ट किया जाता है तो क्या-क्या संभव हो सकता है। मैं हेल्थ, डेवलपमेंट और क्लाइमेट चेंज के सेक्टर में भारत की ग्रोथ को लेकर पहले से ज्यादा पॉजिटिव हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत इस ग्रोथ को जारी रखेगा और अपने इनोवेशन दुनिया के साथ शेयर करता रहेगा। बिल गेट्स ने कहा कि प्रभावी, सुरक्षित और सस्ती कोरोना वैक्सीन बनाने की भारत की अद्भुत क्षमता सराहनीय है। इन वैक्सीन ने लाखों लोगों की जिंदगी बचाई और दुनियाभर में दूसरी बीमारियां फैलने से रोका। यह खुशी की बात है कि कुछ वैक्सीन बनाने में गेट्स फाउंडेशन भी भारत का सहयोग कर पाया। उन्होंने लिखा, ‘भारत ने न सिर्फ जीवनरक्षक वैक्सीन बनाई, बल्कि उन्हें डिलीवर करने में भी बेहतरीन काम किया। भारत के पब्लिक हेल्थ सिस्टम ने Co-WIN नाम के ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज डिलीवर कीं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों लोगों ने वैक्सीन लगवाने का अपॉइंटमेंट लिया और वैक्सीन लगने के बाद उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिला। पीएम मोदी का मानना है कि CO-WIN दुनिया के लिए एक उदाहरण है और मैं उनकी बात से सहमत हूं।’


संबंधित आलेख: