• Home
  • News
  • Big news: Another accident in Uttarakhand! Car fell into ditch on Tehri's Gaza-Gulf road, two people died tragically

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में एक और हादसा! टिहरी के गजा-खाड़ी मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 27, 2023 08:05 AM
Big news: Another accident in Uttarakhand! Car fell into ditch on Tehri's Gaza-Gulf road, two people died tragically

देहरादून। उत्तराखण्ड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज शनिवार सुबह-सुबह टिहरी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार चार सौ से पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिरी। गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई। शुक्रवार को भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। कार में होल्टा निवासी चार महिला व एक पुरुष सवार थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई थी।


संबंधित आलेख: