बड़ी खबरः दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी! ईडी ने राजेश जोशी को किया हिरासत में लिया, मनी लांड्रिंग का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले मंे ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है। खबरों के मुताबिक ईडी ने चैरियट ऐडवरटाइजिंग कंपनी से जुड़े राजेश जोशी को गोवा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजेश ने गोवा चुनाव के लिए अपनी ऐडवरटाइजिंग कंपनी रथ विज्ञापन के माध्यम से कथित रूप से 30 करोड़ रुपए लिए थे। इसमें दिल्ली शराब घोटाले के आरोपी दिनेश अरोड़ा ने उनका साथ दिया था। दिनेश आप के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे।
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई ने 17 अगस्त को दिनेश अरोड़ा समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इन सभी को सिसोदिया का करीबी बताया जाता है। ED ने पिछले गुरुवार को दावा किया था कि AAP ने दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का इस्तेमाल गोवा में चुनाव प्रचार के लिए किया। शराब घोटाले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में ED ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब घोटाले के एक आरोपी विजय नायर ने शराब कंपनी इंडोस्पिरिट्स के MD समीर महेंद्रू की दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से बात कराई थी। यह बातचीत विजय के फोन से किए गए फेसटाइम वीडियो कॉल से की गई थी। CM केजरीवाल ने ED के आरोपों को पूरी तरह काल्पनिक बताया।