• Home
  • News
  • Big news: Another road accident in Uttarakhand! Car fell into ditch on Kalsi Sahiya Road in Rajdhani Doon, three feared dead

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में एक और सड़क हादसा! राजधानी दून में कालसी सहिया रोड पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत होने की आशंका

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 08, 2023 06:04 AM
Big news: Another road accident in Uttarakhand! Car fell into ditch on Kalsi Sahiya Road in Rajdhani Doon, three feared dead

देहरादून। उत्तराखण्ड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार देर रात जहां पूर्णागिरी मेले में आए श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया, वहीं आज शनिवार को राजधानी दून में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।


संबंधित आलेख: