• Home
  • News
  • Big news: Arrested for urinating on a female passenger in flight! Delhi Police reached Bengaluru in search, the company also fired

बड़ी खबरः फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार! तलाश में दिल्ली पुलिस पहुंची थी बेंगलुरु, कंपनी ने भी नौकरी से निकाला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 07, 2023 08:01 AM
Big news: Arrested for urinating on a female passenger in flight! Delhi Police reached Bengaluru in search, the company also fired

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी रवि सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को बीती रात बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। वह थाना संजय नगर क्षेत्र के होमस्टे में रह रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, एयर इंडिया के कुछ क्रू मेंबर्स और सह-यात्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एयर इंडिया के सीईओ-एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा कि चार केबिन क्रू और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही उड़ान के दौरान ड्रिंक सर्व करने, घटना से निपटने, बोर्ड पर शिकायत दर्ज करवाने और शिकायत से निपटने सहित कई पहलुओं पर आंतरिक जांच चल रही है कि क्या अन्य कर्मचारियों की ओर से चूक हुई है। पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा को भी नोटिस दिया है। वो कह रहे हैं कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। पीड़ित ने मुआवजा मांगा था, हमने वो भी दे दिया, फिर पता नहीं क्या हुआ। शायद महिला की मांग कुछ और रही होगी जो पूरी नहीं हो सकी, इसीलिए वह नाराज है। मुमकिन है कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा हो। आरोपी के पिता ने कहा कि शंकर थका हुआ था। वह दो दिनों से सोया नहीं था। फ्लाइट में उसे ड्रिंक दी गई थी, जिसे पीकर वह सो गया। जब वह जागा तो एयरलाइन स्टाफ ने उससे पूछताछ की। मेरा बेटा सभ्य है और ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उधर, पुलिस ने एअर इंडिया के स्टाफ को शनिवार सुबह 10.30 बजे के लिए दूसरा समन जारी किया है। पहले दिल्ली पुलिस ने विमान के स्टाफ को शुक्रवार के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ हाजिर नहीं हुआ।


संबंधित आलेख: