• Home
  • News
  • Big news: Ateeq's supporter furious after getting life sentence! Abusive words written against PM Modi, when FIR was lodged, he left home and absconded

बड़ी खबरः उम्रकैद की सजा मिलने के बाद बौखलाया अतीक का समर्थक! पीएम मोदी के खिलाफ लिखे अपशब्द, एफआइआर हुई तो घर छोड़कर हुआ फरार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 30, 2023 01:03 PM
Big news: Ateeq's supporter furious after getting life sentence! Abusive words written against PM Modi, when FIR was lodged, he left home and absconded

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद उसके समर्थक मो. नफीस ने फेसबुक पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्द लिख दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद भाजपा के जिला मंत्री कमलेश पाल ने बहरिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत सिलोखरा गांव निवासी नफीस के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवायी है। इसके बाद पुलिस उसके घर गई, लेकिन नफीस फरार है। जानकारी के अनुसार नफीस ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्‍द लिखे। इसके बाद भाजपा जिला मंत्री कमलेश पाल ने इस पोस्‍ट के आधार पर नफीस पर केस दर्ज करवाया है। बता दें क‍ि कोर्ट ने माफ‍िया अतीक अहमद को कई गंभीर मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक को सजा सुनाने के बाद दोबारा साबरमती जेल ले जाया गया है। वहीं कई लोग अतीक के समर्थन में फेसबुक पोस्‍ट लिख रहे हैं। पुलिस फ‍िलहाल फरार आरोपी नफीस की तलाश कर रही है। 


संबंधित आलेख: