• Home
  • News
  • Big news: 'Atiq Ahmed Amar Rahe' and Modi-Yogi Murdabad slogans raised in Patna after Friday prayers! Police and intelligence agencies alert, action may be taken on YouTubers

बड़ी खबरः जुमे की नमाज के बाद पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ और मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे! पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट, यूटयूबर्स पर हो सकती है कार्यवाही

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 21, 2023 09:04 AM
Big news: 'Atiq Ahmed Amar Rahe' and Modi-Yogi Murdabad slogans raised in Patna after Friday prayers! Police and intelligence agencies alert, action may be taken on YouTubers

पटना। पटना से एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयी हैं। खबरों की मानें तो पटना में माफिया अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगाए गए हैं। पटना जंक्शन के पास एक मस्जिद में नमाज के बाद ‘अतीक अमर रहे’ की नारेबाजी की गई। जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन के पास मस्जिद में जुमे की नमाज अता करने के बाद जब लोग निकल रहे थे, तब वहां कुछ यूट्यूबर्स ने यूपी के अतीक अहमद और अशरफ के शूटआउट प्रकरण पर राय मांगी। इस दौरान कुछ लोग अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाने लगे। इसके साथ ही लोगों ने मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की चेष्टा करने के आरोप में यूट्यूबर्स पर भी प्राथमिकी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। उधर इस मामले के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गयी हैं। 


संबंधित आलेख: