बड़ी खबरः बेगूसराय गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! तीन संदिग्धों को भी उठाया, हाईवे पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां
नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय गोलीकाण्ड के दूसरे दिन पुलिस ने मास्टरमाइंड केशव को गिरफ्तार कर लिया है। केशव को झारखंड की झाझा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जिसके बाद उसे बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया गया। अन्य 3 संदिग्ध युवराज, अर्जुन और सुमित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि नेशनल हाईवे 28 पर 13 सितंबर को 5 जगहों पर 2 बाइक सवारों ने गोलियां बरसाईं थीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मास्टरमाइंड केशव से पूछताछ जारी है। SP योगेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार दोपहर ढाई बजे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। खुलासे चौंकाने वाले हो सकते हैं। चारों अपराधियों में सुमित मेन है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और हिस्ट्रीशीटर भी है। केशव और बाकी के दोनों अपराधी इसके अंदर में ही काम करते हैं। सूत्रों के अनुसार सुमित का कनेक्शन शराब के अवैध धंधे से भी है। 14 सितंबर को केशव उर्फ नागा के चार भाइयों में से एक को पुलिस ने उठाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया, जिसके बाद केशब बीहट से भागा। इसी क्रम में ट्रेन में पकड़ा गया। वह बीहट में ही पेट्रोल पंप लूट कांड में पहले जेल जा चुका है।