• Home
  • News
  • Big news: Big accident in Mau, UP! Dilapidated wall collapsed, two children and four women died

बड़ी खबरः यूपी के मऊ में बड़ा हादसा! भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, दो बच्चे और चार महिलाओं की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • December 09, 2023 07:12 AM
Big news: Big accident in Mau, UP! Dilapidated wall collapsed, two children and four women died

मऊ। यूपी के मऊ में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां घोसी कोतवाली इलाके में हल्दी की रस्म के दौरान दीवार गिरने से दो बच्चे और चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। करीब 50 की संख्या में महिला, बच्चे और अन्य लोग घर से कुछ दूर स्थित पोखरी पर जा रहे थे। इसी दौरान करीब 16 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई। गली इतनी जर्जर थी कि दीवार गिरने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और किसी को भी वहां से भागने का मौका तक न मिला। 

20 फीट लंबी दीवार की दूरी में आने वाले लोग ज्यादा घायल और मृतक थे। उधर, हादसे के बाद दुल्हन के घर भी सन्नाटा छाया रहा। घायलों को अस्पताल ला रही एंबुलेंस के हूटर से घोसी कस्बा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मऊ नगर दहल उठा। वाहन चालक जागरुकता दिखाते हुए हूटर बजाते चल रही एंबुलेंस को रास्ता देते रहे। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद लोग सहायता देते दिखाई दिए। घोसी कस्बा नगर के स्टेशन रोड निवासी बृजेश कुमार उर्फ मुन्ना का मोबिल के थोक विक्रेता है। बृजेश के छोटे बेटे बालेंदु की शादी नौ दिसंबर को है।

इसे लेकर घर में तैयारियां अपने जोरों पर थी। जहां बारात जाने से पहले हल्दी की रस्म अदा करने को लेकर घर की महिलाएं मदा समसपुर स्थित पोखरी के पास धार्मिक स्थल पर जा रहे थे। जहां बृजेश कुमार अपने पुत्र और पत्नी ऊषा देवी व सात से आठ महिलाओं के साथ आगे निकल गए। वहीं, पीछे से महिलाएं गीत गाते हुए आ रही थी। जहां दीवार गिरने से वह उसकी जद में आ गई। उधर, इस हादसे से पहले जहां जिस घर में शादी का माहौल था। बरात जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। वहीं, हादसे ने इस परिवार के साथ बलिया जहां बालेंदु का रिश्ता तय हुआ था। वह परिवार में हादसे के बाद मातम पसर गया। 


संबंधित आलेख: