• Home
  • News
  • Big news: Big accident in Uttarakhand! Fierce fire broke out in the house near Tuni Pulas in Vikasnagar, three children feared trapped inside the house

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में बड़ा हादसा! विकासनगर में त्यूनी पुलस के पास घर में धधकी भीषण आग, घर के अंदर तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 06, 2023 12:04 PM
Big news: Big accident in Uttarakhand! Fierce fire broke out in the house near Tuni Pulas in Vikasnagar, three children feared trapped inside the house

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। राजधानी दून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग धधक गयी। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं घर के अंदर तीन बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। खबरों की मानें तो लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


संबंधित आलेख: