• Home
  • News
  • Big news: Big action in money laundering case! ED arrests MLA Ansari, late night medical amidst tight security

बड़ी खबरः मनी लांड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई! ईडी ने विधायक अंसारी को किया गिरफ्तार, देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मेडिकल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 05, 2022 06:11 AM
Big news: Big action in money laundering case! ED arrests MLA Ansari, late night medical amidst tight security

लखनऊ। मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को नौ घंटे की पूछताछ के बाद शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। रात करीब 12 बजे उसे मेडिकल के लिए लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) ले जाया गया। इसके बाद उसे दोबारा ईडी दफ्तर लाकर नजरबंद कर दिया गया। फिलहाल ईडी की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया। बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी पर पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 20 मई को ही उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी व छोटे बेटे उमर से पूछताछ की गई थी। पिछले दिनों अब्बास को एक बार फिर ईडी ने समन जारी किया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अब्बास सिविल लाइंस स्थित ईडी दफ्तर में पहुंचा। यहां करीब आधे घंटे बाद ईडी की टीम ने उससे पूछताछ शुरू की। अब्बास से करीब नौ घंटे तक ईडी की अलग-अलग टीम ने पूछताछ की। रात करीब 9.30 बजे ईडी दफ्तर परिसर में पुलिस फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया। कुछ देर बाद पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी आ गए और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रात 12 बजे के करीब पहले ईडी की टीम दफ्तर से बाहर निकली। इसके बाद अब्बास भी बाहर आया, जो ईडी की हिरासत में था। उसे ईडी अफसर अपनी गाड़ी में बैठाकर दफ्तर से बाहर निकल गए। इस दौरान सिविल लाइंस व खुल्दाबाद थाने की फोर्स भी सुरक्षा में लगी रही। उसे कड़ी सुरक्षा में हिरासत में लेकर कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।


संबंधित आलेख: