• Home
  • News
  • Big news: Big plan in Umesh Pal murder case! UP police does not want to send Atiq Ahmed back to Sabarmati Jail, seeks remand from CJM court

बड़ी खबरः उमेश पाल हत्याकाण्ड मामले में बड़ा प्लान! अतीक अहमद को वापस साबरमती जेल नहीं भेजना चाहती यूपी पुलिस, सीजेएम कोर्ट से मांगी रिमांड

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 27, 2023 02:03 PM
Big news: Big plan in Umesh Pal murder case! UP police does not want to send Atiq Ahmed back to Sabarmati Jail, seeks remand from CJM court

नई दिल्ली। यूपी पुलिस की स्पेशल टीम माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज की नैनी जेल पहुंच चुकी है। मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट का फैसला आना है। इस मामले में अतीक और उसका भाई असरफ समेत 11 आरोपी हैं। इस बीच माफिया अतीक अहमद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में भी अतीक पर शिकंजा कसने का फुल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस अतीक को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद वापस साबरमती जेल नहीं भेजना चाहती है, इसलिए उसने बड़े प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस हाल ही में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक से पूछताछ करना चाहती है। इस संबंध में पुलिस ने प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पुलिस ने इस याचिका में कोर्ट से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ को लेकर अनुमति मांगी है।


संबंधित आलेख: