• Home
  • News
  • Big news: Big relief to the people who have trapped money in chit fund schemes of Sahara! Payment will be returned, Supreme Court gives permission to Central Government

बड़ी खबरः सहारा की चिट फंड योजनाओं में पैसा फंसा चुके लोगों को मिली बड़ी राहत! वापस होगा भुगतान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दी अनुमति

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 29, 2023 07:03 AM
 Big news: Big relief to the people who have trapped money in chit fund schemes of Sahara! Payment will be returned, Supreme Court gives permission to Central Government

नई दिल्ली। सहारा की चिट फंड योजनाओं में पैसा फंसा चुके लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सेबी-सहारा फंड से 5 हज़ार करोड़ रुपए इन निवेशकों के लिए जारी करने की केंद्र सरकार को अनुमति दे दी है। निवेशकों से धोखाधड़ी के एक दूसरे मामले में 2012 में बने इस फंड में लगभग 24 हज़ार करोड़ रुपए जमा हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें सरकार ने कहा था कि कई चिट फंड कंपनियों और सहारा क्रेडिट फर्मों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस लौटाया जाए। सुप्रीम कोर्ट से याचिका स्वीकार होने के बाद अब केंद्र सरकार 24000 करोड़ के कुल फंड में से निवेशकों को 5000 करोड़ का आवंटन कर सकेगी। इस रकम से 1.1 करोड़ निवेशकों के पैसों का भुगतान किया जा सकेगा। न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि सहारा समूह की सहकारी समितियों द्वारा ठगे गए जमाकर्ताओं को उनका पैसा वापस किया जाए। वहीं, पीठ ने यह भी कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी करेंगे।


संबंधित आलेख: