• Home
  • News
  • Big news: Big success for the security forces! Maoists encounter in Jharkhand's Chatra, five prize Naxalites killed

बड़ी खबरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता! झारखण्ड के चतरा में माओवादियों से मुठभेड़, पांच इनामी नक्सली हुए ढेर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 03, 2023 07:04 AM
Big news: Big success for the security forces! Maoists encounter in Jharkhand's Chatra, five prize Naxalites killed

नई दिल्ली। झारखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां चतरा जिले से सटे सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। खबरों की मानें तो इस दौरान सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया तैनात किया गया था। एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लावालौंग थाना क्षेत्र में पांच नक्सलियों को मारे जाने सूचना मिली है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, इस बात का अंदाजा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इशारों इशारों में यह जरूर बताया कि बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नक्सलियों के अन्य साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान जारी है। अब तक पुलिस को पांच हथियार भी बरामद हो चुके हैं और उम्मीद है कि कुछ और हथियार मिलेंगे। फिलहाल, कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सूचना थी कि 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य गौतम पासवान अपने दस्ते के साथ वहां मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।


संबंधित आलेख: