• Home
  • News
  • Big news: BJP opens front against Jharkhand government! Stone pelting amid protests, police fired tear gas shells

बड़ी खबरः झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा! प्रदर्शन के बीच पत्थरबाजी, पुलिस ने दागे आंसू गैसे के गोले

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 11, 2023 09:04 AM
Big news: BJP opens front against Jharkhand government! Stone pelting amid protests, police fired tear gas shells

नई दिल्ली। झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान एक तरफ प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिसबल पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इन पर पानी की बौछारें की जा रही है। शहर में गोल चक्कर के पास ही बैरिकेटिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। कार्यकर्ता बैरिकेटिंग पर चढ़ गये हैं जिसे पुलिस बल रोकने की कोशिश में जुटी है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन लगातार भीड़ को वापस जाने के लिए लाउडस्पीकर से ऐलान कर रही है। हालांकि, भीड़ पर यह बेअसर है। इस बीच, एक महिला भाजपा नेत्री ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है, जिन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीड़ पर नकेल कसने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। स्थिति को हाथ से निकलता देख पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हुई है। उधर, मौके पर प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया जा रहा है, लाठीचार्ज किया जा रहा है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, लेकिन भीड़ डटी हुई है और लगातार पुलिस बल को निशाना बनाते हुए पत्‍थरबाजी कर रही है। 


संबंधित आलेख: