• Home
  • News
  • Big news: BJP workers took to the streets against AAP in espionage case! Protest march from ITO to Secretariat, demonstration outside CM residence

बड़ी खबरः जासूसी मामले में आप के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई! आईटीओ से सचिवालय तक विरोध मार्च, सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 09, 2023 08:02 AM
Big news: BJP workers took to the streets against AAP in espionage case! Protest march from ITO to Secretariat, demonstration outside CM residence

नई दिल्ली। जासूसी मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आईटीओ से सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर धरना दिया। इस दौरान भाजपाईयों ने सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की। वहीं पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार पर भाजपा नेताओं की जासूसी के आरोप लगे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की फीडबैक यूनिट जासूसी कर रही है। आप छिपकर बातें सुन रही है। आप के नेता दिल्ली के लिए काम नहीं कर रहे, बल्कि दिल्ली के टैक्सपेयर्स के पैसे से अवैध तरीके से जासूसी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नेताओं और अफसरों की जासूसी कराई थी। इसके लिए एक फीडबैक यूनिट बनाई गई थी। इस मामले में CBI ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से आगे जांच करने की इजाजत मांगी है। LG ने यह मामला राष्ट्रपति के पास भेज दिया है।


संबंधित आलेख: