बड़ी खबरः पाकिस्तान में फिर बलास्ट! पुलिस लाइन्स को बनाया निशाना, पांच लोग घायल
नई दिल्ली। पाकिस्तान में आज एक बार फिर ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। आज रविवार को क्वेटा शहर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। डॉन न्यूज के मुताबिक यह एक फिदायीन हमला था। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। एक बार फिर पुलिस लाइन्स को निशाना बनाया गया। हमला पुलिस लाइन्स के गेट पर हुआ। सभी घायलों को क्वेटा के सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है। फिलहाल, इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पिछले हफ्ते पेशावर की पुलिस लाइन्स में फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 101 लोग मारे गए थे। दोनों हमलों की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। बता दें कि इससे पहले पेशावर के पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए। इसके अलावा 220 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए, जिनका लेडी रीडिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिदायीन हमले को अंजाम देने वाले शख्स ने खुद को भी उड़ा लिया था। उसका सिर भी मस्जिद परिसर में पड़ा मिला था। पेशावर के पुलिस प्रमुख मुहम्मद एजाज खान ने कहा कि धमाके के शिकार लोगों में से 90 प्रतिशत से अधिक पुलिसकर्मी थे, जिनमें से 300 से 400 के बीच परिसर की मस्जिद में नमाज के लिए एकत्र हुए थे।