• Home
  • News
  • Big news: Bomb attack on RSS office in Kerala! Police and intelligence agencies alert, heavy police force deployed outside the office

बड़ी खबरः केरल में RSS के कार्यालय पर बम से हमला! पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट, दफ्तर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 12, 2022 04:07 AM
Big news: Bomb attack on RSS office in Kerala! Police and intelligence agencies alert, heavy police force deployed outside the office

नई दिल्ली। केरल के कन्नूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर बम से हमला किया गया हैं। राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नही आई है। उधर घटना के बाद कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कन्नूर के पय्यानूर में स्थित आरएसएस कार्यालय की बिल्डिंग पर सोमवार रात 1.30 बजे बम फेंका गया। हमले में कार्यालय की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना को लेकर आरएसएस के लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयी हैं और कार्यालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि इस साल फरवरी में केरल के एक पुलिस अधिकारी को आरएसएस कार्यकर्ताओं की जानकारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को देने के आरोप में नौकरी से निकाला गया था। वह पीएफआई की राजनीतिक विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को जानकारी लीक कर रहा था। आरोपी अनस पीके करीमन्नूर पुलिस स्टेशन में तैनात था। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक अनस पीके ने पुलिस डेटाबेस में मौजूद करीब 200 आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को दी थी।


संबंधित आलेख: