• Home
  • News
  • Big news: Cartoonist Malviya made unrestrained remarks about Prime Minister Modi and late Hiraba! Outrage among BJYM workers, case registered under 188

बड़ी खबरः कार्टूनिस्ट मालवीय ने प्रधानमंत्री मोदी और दिवंगत हीराबा को लेकर की अनर्गल टिप्पणी! भाजयुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश, 188 में दर्ज कराया मामला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 01, 2023 10:01 AM
 Big news: Cartoonist Malviya made unrestrained remarks about Prime Minister Modi and late Hiraba! Outrage among BJYM workers, case registered under 188

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर अनर्गल टिप्पणी करने वाले कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केस दर्ज कराया है। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा  के पदाधिकारियों ने मालवीय के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि सभी को विदित है कि 30 दिसंबर 2022 को नरेंद्र मोदी की माता का दुखद निधन हो गया है जिसको लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे में इस दुखद समय में भी हेमंत मालवीय द्वारा मानवता की सारी हदें पार करते इस तरह की टिप्पणी की गई है जो कि सहन करने योग्य नहीं है। कहा कि हेमंत मालवीय पहले भी अपने कार्टून के जरिए कई लोगों के खिलाफ टिप्पणी लिखते हैं। वहीं थाने पर शिकायत के पश्चात् धारा 188 में हेमंत मालवीय खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शुक्रवार को कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने तकरीबन 5ः14 पर प्रधानमंत्री मोदी की मां के देहावसान के बाद एक पोस्ट डाली थी। कई लोगों ने फेसबुक पर लिखे इस पोस्ट पर कमेंट भी किया था।


संबंधित आलेख: